पांडवेश्वर जोवलभांगा श्मशान काली मंदिर में फिर चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के जोवलभांगा श्मशान काली मंदिर में एक बार फिर चोरी हो गयी. बुधवार रात मंदिर के सारे बर्तन व दानपात्र के रुपये-पैसे उड़ा लिये गये. गुरुवार सुबह इसका पता चलने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया.
विज्ञापन
पांडवेश्वर.
पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के जोवलभांगा श्मशान काली मंदिर में एक बार फिर चोरी हो गयी. बुधवार रात मंदिर के सारे बर्तन व दानपात्र के रुपये-पैसे उड़ा लिये गये. गुरुवार सुबह इसका पता चलने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया. शिकायत की कि यहां श्मशान काली मंदिर में वर्ष 2021 और फिर गत वर्ष जून में चोरी हुई थी. इसकी रिपोर्ट थाने में लिखायी गयी थी. लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गये. फिर बुधवार रात को मंदिर में चोरी हो गयी. घटना की सूचना पाकर पांडवेश्वर थाने की पुलिस वहां पहुंची, तो उसे स्थानीय लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा. कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि श्मशान काली मंदिर के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने पर चोरों की धर-पकड़ में सहूलियत होगी. घटना की जांच में पांडवेश्वर थाने की पुलिस लग गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










