ePaper

नियुक्ति में भ्रष्टाचार के मामले में कुंतल घोष की जमानत याचिका खारिज

Updated at : 03 May 2024 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
नियुक्ति में भ्रष्टाचार के मामले में कुंतल घोष की जमानत याचिका खारिज

राज्य में नियुक्ति में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कुंतल घोष की जमानत याचिका कलकत्ता हाइकोर्ट ने फिर खारिज कर दी.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य में नियुक्ति में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कुंतल घोष की जमानत याचिका कलकत्ता हाइकोर्ट ने फिर खारिज कर दी. गुरुवार को न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति गौरांग कांत की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई. कुंतल घोष के वकील ने जमानत के लिए हाइकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसका सीबीआइ के अधिवक्ता ने विरोध किया. गौरतलब है कि नियुक्ति में भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआइ ने कुंतल घोष को गिरफ्तार किया था और वह एक साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं. न्यायाधीश ने इससे पहले सीबीआई से कुंतल घोष के खिलाफ के मामले की ””””स्थिति”””” के बारे में पूछा था. केंद्रीय एजेंसी से पूछा गया था कि कुंतल को कितने दिनों तक जेल में रहना होगा. कुंतल की जमानत का विरोध करते हुए सीबीआइ ने कोर्ट में दलील दी कि मामले की जांच चल रही है. इस बीच, अगर कुंतल घोष को जमानत मिलने पर साक्ष्य नष्ट हो सकते हैं. सीबीआइ ने दावा किया कि कुंतल ने इस भ्रष्टाचार में मध्यस्थ के रूप में काम किया था. सीबीआइ की दलीलों को सुनने के बाद हाइकोर्ट ने कुंतल घोष की जमानत याचिका खारिज कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola