अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या शव के तीन टुकड़े खालों से बरामद

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 15 Feb 2026 1:44 AM

विज्ञापन

बादुरिया थाना क्षेत्र के पापिला इलाके में एसआइआर हीयरिंग के लिए दस्तावेज मांगने के बहाने बुलाकर एक युवक का अपहरण कर हत्या करने और शव के टुकड़े कर अलग-अलग खालों में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

विज्ञापन

अपराध. अपहरण के बाद दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

बीएलओ ने एसआइआर सुनवाई के नाम पर बुलाया

प्रतिनिधि, बशीरहाट

उत्तर 24 परगना जिले के बादुरिया थाना क्षेत्र के पापिला इलाके में एसआइआर हीयरिंग के लिए दस्तावेज मांगने के बहाने बुलाकर एक युवक का अपहरण कर हत्या करने और शव के टुकड़े कर अलग-अलग खालों में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने गिरफ्तार बीएलओ रिजवान हसन मंडल और उसके दोस्त सागर गाइन से पूछताछ के बाद मृतक के कटे देहांश बरामद किये हैं. मृतक की पहचान नासीर अली (36) के रूप में हुई है. शुक्रवार देर रात पुलिस ने विभिन्न खालों में चलाये गये तलाशी अभियान के दौरान तीन स्थानों से प्लास्टिक पैकेट में बंद शव के टुकड़े बरामद किये. प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को संदेह है कि नासीर की पत्नी से रिजवान का अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी नासीर को हो गयी थी. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था. पुलिस का मानना है कि इसी रंजिश में रिजवान ने सागर गाइन के साथ मिलकर नासीर की हत्या की. बताया जा रहा है कि रिजवान, नासीर के घर उसके बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने जाता था. वहीं से उसकी नासीर की पत्नी से नजदीकियां बढ़ीं. बाद में जब नासीर को इसका पता चला, तो उसने रिजवान को घर आने से मना कर दिया था. विगत नौ फरवरी की शाम से नासीर लापता था. आरोप है कि बीएलओ ने उसे एसआइआर कार्य के नाम पर फोन कर कुछ दस्तावेज जमा करने के बहाने एक स्थान पर बुलाया था. वहां जाने के बाद वह घर नहीं लौटा. परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. विगत गुरुवार को एक खाल से नासीर का जूता और उसकी बाइक बरामद होने के बाद पुलिस का संदेह गहराया. कॉल डिटेल्स खंगालने पर बीएलओ रिजवान हसन मंडल का नाम सामने आया. शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद पुलिस ने उसके दोस्त सागर गाइन को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बादुरिया क्षेत्र के विभिन्न पुलों के नीचे और खालों में देर रात तक तलाशी अभियान चलाया, जहां से तीन जगहों से शव के हिस्से बरामद किये गये. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है. आवश्यकता पड़ने पर नासीर की पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जायेगी. इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए नासीर और आरोपी बीएलओ के घर के पास एहतियातन पुलिस पिकेट तैनात की गयी है.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola