छात्रा से छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में कॉलेज की एक छात्रा से छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में कॉलेज की एक छात्रा से छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम नासिर अली है. सूत्रों के अनुसार रविवार को छात्रा ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही थी. आरोप है कि रास्ते में नासिर ने उससे छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी की. छात्रा ने शोर मचाया, तब स्थानीय लोग वहां जुटे और स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सूचित किया. आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola