ePaper

यात्री साथी परियोजना को केंद्र से मिला ‘उत्कृष्टता पुरस्कार’

Updated at : 11 Nov 2025 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
यात्री साथी परियोजना को केंद्र से मिला ‘उत्कृष्टता पुरस्कार’

‘यात्री साथी’ परियोजना को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ शहरी परिवहन परियोजना के लिए वार्ड ऑफ एक्सीलेंस और रनिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘यात्री साथी’ परियोजना को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ शहरी परिवहन परियोजना के लिए वार्ड ऑफ एक्सीलेंस और रनिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पश्चिम बंगाल के लिए गर्व का क्षण! राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की ‘यात्री साथी’ परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह एक लोगों को प्राथमिकता देने वाला मोबिलिटी मॉडल है, जिसे अब देश के कई अन्य राज्यों द्वारा भी अपनाया जा रहा है.” मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के तहत अब तक 1.42 करोड़ से अधिक यात्राएं पूरी की जा चुकी हैं, जिससे 1.3 लाख से अधिक ड्राइवरों और 45 लाख यात्रियों को सीधा लाभ मिला है. उन्होंने कहा, “इस उत्कृष्ट कार्य से जुड़े सभी लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. एक बार फिर, जो बंगाल आज सोचता है, वही भारत कल सोचता है.”‘

यात्री साथी’ पश्चिम बंगाल सरकार की एक स्मार्ट परिवहन पहल है, जिसे सार्वजनिक वाहनों में पारदर्शिता, सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. यह ऐप यात्रियों और ड्राइवरों को एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जिसमें डिजिटल भुगतान, राइड ट्रैकिंग और शिकायत निवारण जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

राज्य सरकार का दावा है कि इस परियोजना के चलते सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और इसे जल्द ही राज्य के सभी जिलों में विस्तार देने की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola