West Bengal : कोलकाता पुलिस हुई अलर्ट, पटाखे फोड़ने के आरोप में 292 लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

West Bengal : कोलकाता पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों से करीब चार हजार किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए .

विज्ञापन

West Bengal : कोलकाता पुलिस ने महानगर के विभिन्न हिस्सों से प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने और अशांति फैलाने के आरोप में 292 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 500 किलो से अधिक प्रतिबंधित पटाखे भी जब्त किए हैं. गुरुवार को सभी जगहों पर काली पूजा और दिवाली का त्योहार मनाया गया. इस बीच रंग बिरंगी रोशनी और सजे पंडालों से पूरे राज्य में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

विज्ञापन

जांच और गिरफ्तारी आज भी रहेगी जारी

अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को मध्यरात्रि तक प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने के आरोप में 117 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा 175 लोग अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए . भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी ने बताया ‘‘इस तरह के मामलों में शुक्रवार को भी जांच और गिरफ्तारी जारी रहेगी तथा खतरे पर नजर रखने के लिए अगले कुछ दिनों तक अभियान चलेगा .उन्होंने बताया कि कोलकाता पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों से करीब चार हजार किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए .

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola