भारी बारिश के बाद हावड़ा के कई इलाकों में जलजमाव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2024 1:03 AM
बारिश के बाद बाबूडांगा के पास स्थित जीटी रोड पर पानी जम गया.
हावड़ा .बुधवार शाम अचानक हुई मूसलाधार बारिश के बाद हावड़ा के कई इलाकों में जलजमाव हो गया. सबसे बुरा हाल टिकियापाड़ा, बनारस रोड, आमलोकी बागान, घुसुड़ी बाजार, नस्करपाड़ा, अरविंद रोड़, धर्मतला बाजार और बेलगछिया इलाके का रहा. इन इलाकों में घुटने भर पानी जम गया. बारिश के बाद बाबूडांगा के पास स्थित जीटी रोड पर पानी जम गया. हावड़ा के हरोगंज बाजार, कदमतला, घुसुड़ी बाजार सहित अन्य इलाकों में भी जलजमाव हो गया.
रेलवे कॉलोनियों में भी जमा पानी
हावड़ा के सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में जलजमाव हो गया. लिलुआ रेलवे कॉलोनी और बावनगाछी रेलवे कॉलोनी के कई इलाकों में घुटने भर पानी लग गया. वहीं, बाली के कई इलाकों में पानी जमने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










