वैध हॉकरों को दिये जा रहे वेंडिंग सर्टिफिकेट : देवाशीष

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 20 Feb 2026 2:18 AM

विज्ञापन

महानगर में 58 हजार से अधिक वैध हॉकरों को सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग दिये जाने का कार्य शुरू हो चुका है, पर निगम की नजर अवैध रूप से बैठने वाले हॉकरों पर भी है.

विज्ञापन

नहीं हटाये जायेंगे एक भी हॉकर

संवाददाता, कोलकाता

महानगर में 58 हजार से अधिक वैध हॉकरों को सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग दिये जाने का कार्य शुरू हो चुका है, पर निगम की नजर अवैध रूप से बैठने वाले हॉकरों पर भी है.

विशेष रुप से बड़ाबाजार क्षेत्र के हॉक्टरों पर निगम और टाउन वेंडिंग कमेटी नजर है, पर निगम किसी भी अवैध हॉकर को हटाने के पक्ष में नहीं है. इसलिए किसी अवैध हॉकर का उच्छेद भी नहीं किया जायेगा, पर हॉकरों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे वैध रुप से कारोबार करें. उन्हें सड़क किनारे ब्लैक टॉप पर बैठने की अनुमति भी नहीं दी जायेगी. इसलिए अगर कोई इस तरह के स्थान पर अवैध रूप से बैठा है, तो उसे दूसरे स्थान पर बैठना चाहिए. ये बातें कोलकाता नगर निगम के पार्क एंड स्क्वायर और हॉकर्स रिहैबिलिटेशन स्कीम विभाग के मेयर परिषद सदस्य देवाशीष कुमार ने कहीं. गुरुवार को उन्होंने हॉकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान संगठन की ओर से देवाशीष कुमार और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया.

इस बैठक के बाद देवाशीष कुमार ने बताया कि निगम किसी भी हॉकर के रोजी-रोजगार को प्रभावित नहीं करना चाहता है. इस दौरान उन्होंने बताया कि न्यू मार्केट के बॉटर्म स्ट्रीट में ब्लैक टॉप पर बैठने वाले 16 हॉकरों को हटा दिया गया है. ऐसे में इस ज्ञापन के जरिए हॉकरों के संगठन की ओर से रमजान के महीने में इन हॉकरों को बैठने देने की अनुमति दिये जाने की मांग की गयी है. देवाशीष कुमार ने बताया कि इस मुद्दे पर हम विचार करेंगे.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola