गंगासागर मेले में बिछुड़े मध्यप्रदेश के दो सगे भाई मिले, घर भेजने की प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन

करीब एक माह की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गयी है.

विज्ञापन

प्रशासन और हैम रेडियो के समन्वय से एक माह बाद परिवार से हुआ संपर्क

डायमंड हार्बर. दक्षिण 24 परगना के गंगासागर मेले में भीड़ के बीच बिछड़े मध्यप्रदेश के दो सगे भाइयों को प्रशासन और हैम रेडियो की सक्रियता से परिवार से मिला दिया गया. करीब एक माह की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बरादार गांव, जिरावन थाना क्षेत्र निवासी रामपियारी और सोहागलाल स्नान और पूजा के लिए गंगासागर मेले में पहुंचे थे. लौटने के दौरान भीड़ में दोनों अलग हो गए. पहले सोहागलाल लापता हुए और बाद में काकद्वीप अस्पताल में अचेत अवस्था में भर्ती मिले. राहगीरों ने उन्हें अस्वस्थ हालत में अस्पताल पहुंचाया था. उस समय उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी.

खोजते-खोजते खुद भी भटके बड़े भाई

छोटे भाई की तलाश में रामपियारी भी भीड़ में गुम हो गये. परिवार ने सागर थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी. प्रशासन की तलाश के दौरान रामपियारी को बनारस से बरामद किया गया. बताया गया कि भटकते हुए वह रेल स्टेशन पहुंच गये थे, जहां उनकी नकदी और मोबाइल चोरी हो गया.

समन्वय से दोनों भाइयों को मिलाया गया

अस्पताल में भर्ती सोहागलाल की पहचान बाद में मध्यप्रदेश स्थित परिजनों से संपर्क कर सुनिश्चित की गयी. प्रशासन, मेला प्रबंधन और हैम रेडियो के समन्वय से दोनों भाइयों को मिलाया गया. करीब एक माह बाद दोनों के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत जताई. अधिकारियों ने कहा कि मेले में भारी भीड़ के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन त्वरित सूचना और समन्वय से अधिकतर मामलों का समाधान हो जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola