ePaper

हावड़ा में दूध के लिए दो गुटों में जमकर मारपीट, 10 लोग जख्मी

Updated at : 22 Oct 2024 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा में दूध के लिए दो गुटों में जमकर मारपीट, 10 लोग जख्मी

डोमजूर थाना अंतर्गत सलप इलाके में दूध को लेकर स्थानीय क्लब के सदस्यों और विक्रेताओं के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

घायलों में दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

संवाददाता, हावड़ा

डोमजूर थाना अंतर्गत सलप इलाके में दूध को लेकर स्थानीय क्लब के सदस्यों और विक्रेताओं के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हुए हैं. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. आठ को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों के सिर पर गंभीर चोट लगी है.

जानकारी के अनुसार, डोमजूर के तेतुलकुली इलाके में हर साल स्थानीय क्लब की ओर से अन्नकूट उत्सव का आयोजन किया जाता है. इस उत्सव में दूध की जरूरत होती है. बताया जा रहा है कि क्लब के सदस्यों ने पास के एक खटाल को 20 लीटर दूध देने के लिए कहा था. रविवार शाम को क्लब के सदस्य दूध लेने खटाल गये, लेकिन विक्रेताओं ने कहा कि दूध खत्म हो गया है. इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और कुछ ही देर में मारपीट होने लगी. उधर, दोनों पक्ष की ओर से घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola