खाल में डूबने से दो बच्चों की मौत, अवैध खनन का आरोप

Updated:
विज्ञापन
खाल में डूबने से दो बच्चों की मौत, अवैध खनन का आरोप

गाइघाटा थाना अंतर्गत जलेश्वर आदिवासीपाड़ा इलाके में एक दुखद घटना में खेलते-खेलते खाल में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनगांव.

गाइघाटा थाना अंतर्गत जलेश्वर आदिवासीपाड़ा इलाके में एक दुखद घटना में खेलते-खेलते खाल में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान रिमा मुंडा (6) और दीपिका सरदार (7) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रिमा और दीपिका, जिनके पिता काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं, अपने रिश्तेदारों के साथ इस इलाके में रह रही थीं. दोनों साथ में खेल रही थीं, तभी वे पास के एक जलमग्न खाल में गिर गयीं. आरोप है कि यह खाल अवैध तरीके से मिट्टी खनन के कारण बना था और बारिश के पानी से भर गया था. काफी देर बाद जब बच्चे नहीं मिले, तो उनकी तलाश की गयी. इस दौरान उनके शव खाल से बरामद हुए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola