तीन करोड़ की नशीली दवाओं के साथ दो अरेस्ट

बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई करने के आरोप में दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है.
कोलकाता. बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई करने के आरोप में दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम बबलू प्रसाद गुप्ता एवं मोहम्मद जुल्लूर रहमान बताये गये हैं. दोनों झारखंड के साहेबगंज के रहनेवाले बताये गये हैं. इन्हें मुर्शिदाबाद के बहरमपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग इलाके से पकड़ा गया है. ये ट्रक में छिपाकर प्रतिबंधित नशीली दवाओं को ले जा रहे थे. वे कहां से उक्त प्रतिबंधित नशे की दवा लेकर आये थे और कहां इसकी सप्लाई करनेवाले थे, इस बारे में दोनों से पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










