पुणे में प्रवासी श्रमिक की मौत पर तृणमूल का भाजपा पर निशाना

Updated:
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में बंगाल के प्रवासी श्रमिक सुखेन महतो की हत्या को लेकर फिर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि भगवा दल ने संवेदना जताने के बजाय मामले को हल्का करने और राजनीतिक रंग देने की कोशिश की.

विज्ञापन

कोलकाता.

महाराष्ट्र के पुणे में बंगाल के प्रवासी श्रमिक सुखेन महतो की हत्या को लेकर फिर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि भगवा दल ने संवेदना जताने के बजाय मामले को हल्का करने और राजनीतिक रंग देने की कोशिश की. शनिवार को तृणमूल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी बयान में कहा गया कि भाजपा ने न तो पीड़ित परिवार के प्रति एकजुटता दिखायी, न ही महाराष्ट्र सरकार से निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की. पार्टी ने आरोप लगाया कि घटना को लेकर तथ्यों के बिना मंशा पर सवाल उठाये जा रहे हैं और सांप्रदायिक कोण जोड़ कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश हो रही है. बयान में यह भी आरोप लगाया गया कि इस मुद्दे पर सवाल उठाने वाले पत्रकारों को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया. तृणमूल ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संवेदनशीलता के खिलाफ बताया. पार्टी ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व के दबाव में काम कर रहे हैं. तृणमूल ने मांग की कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले में शीघ्र, पारदर्शी जांच सुनिश्चित करे और दोषियों को कड़ी सजा दिलाये. वहीं भाजपा की ओर से इस बयान पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है. पुणे पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola