नारायणगढ़ : टमाटर लदा ट्रक पलटा, तीन हुए घायल

Updated:
विज्ञापन
नारायणगढ़ : टमाटर लदा ट्रक पलटा, तीन हुए घायल

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के मकरामपुर इलाके में खड़गपुर-बालासोर मुख्य सड़क पर गुरुवार को टमाटर लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के मकरामपुर इलाके में खड़गपुर-बालासोर मुख्य सड़क पर गुरुवार को टमाटर लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गये. यह ट्रक बेंगलुरु से खड़गपुर होते हुए सिउड़ी जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, ट्रक के आगे चल रही एक गाड़ी अचानक रुक गयी, जिससे ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया. चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया, लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना के कारण इलाके में कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य किया. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola