तृणमूल सरकार में महिलाएं असुरक्षित घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा : मंगल पांडेय

Updated at : 21 Mar 2026 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल सरकार में महिलाएं असुरक्षित घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा : मंगल पांडेय

बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री तथा पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने तृणमूल कांग्रेस द्वारा जारी चुनावी घोषणापत्र पर तीखा हमला बोला है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री तथा पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने तृणमूल कांग्रेस द्वारा जारी चुनावी घोषणापत्र पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे जनता के साथ किया गया झूठा वादा बताया. मंगल पांडेय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वादों को खारिज करते हुए कहा कि बंगाल की जनता राजनीतिक रूप से जागरूक और विवेकशील है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर राज्य को बचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ खड़े हों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के संकल्प का समर्थन करें. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार के कार्यकाल में राज्य और सीमावर्ती इलाकों में माफिया और गुंडाराज स्थापित हो गया है तथा हिंसा की राजनीति को बढ़ावा मिला है. पांडेय ने कहा कि इस शासन में महिलाओं पर अत्याचार के कई मामले सामने आये हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल के घोषणापत्र में महिला सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों में बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे संवेदनशील मुद्दों का जिक्र तक नहीं किया गया. उनके अनुसार, राज्य सरकार कई मोर्चों पर विफल रही है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के 25 प्रतिशत महंगाई भत्ते का बकाया, शिक्षक नियुक्ति घोटाले के चलते 26 हजार शिक्षकों की नौकरी जाना प्रमुख है. मंगल पांडेय ने आरोप लगाया कि आर्थिक गिरावट, हिंसा और ट्रेड यूनियनवाद के कारण राज्य में औद्योगिक विकास धीमा हुआ है और अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ी है. उन्होंने दावा किया कि औद्योगिकीकरण की कमी के कारण बंगाल देश में 24वें स्थान पर पहुंच गया है.

उन्होंने मुर्शिदाबाद जैसी हिंसक घटनाओं का उल्लेख करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाये. साथ ही संदेशखाली कांड का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां तृणमूल नेता जहांगीर शेख समेत अन्य नेताओं पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और जमीन कब्जाने के आरोप लगे थे. पांडेय ने आरजी कर कॉलेज की घटना को भी मानवता को शर्मसार करने वाला बताया.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola