आज राज्य के नौ क्षेत्रों से परिवर्तन यात्रा

राज्यभर में चल रही परिवर्तन यात्रा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को भी पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में कई जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन करेगी.
कोलकाता. राज्यभर में चल रही परिवर्तन यात्रा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को भी पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में कई जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. इन कार्यक्रमों में पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय नेता उपस्थित रहेंगे. प्रदेश भाजपा के मीडिया संयोजक बिमल शंकर नंदा ने बताया कि उत्तर बंगाल के कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के साथ-साथ दीपक बर्मन, जयंत राय, मनोज टिग्गा, राजू बिस्ता, शंकर घोष उपस्थित रहेंगे. वहीं, मालदा के हेमताबाद विधानसभा क्षेत्र में निशीथ प्रमाणिक, देबश्री चौधुरी, कार्तिक पाल, खागेन मुर्मू मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही बरहमपुर विधानसभा क्षेत्र में जगन्नाथ सरकार, रूपा गांगुली उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर विधानसभा क्षेत्र में राहुल सिन्हा, शांतनु ठाकुर, लॉकेट चटर्जी, रुद्रनील घोष, अर्जुन सिंह मौजूद रहेंगे. दक्षिण 24 परगना के जयनगर विधानसभा क्षेत्र में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब, फाल्गुनी पात्रा मौजूद रहेंगे. हावड़ा–हुगली विभाग की ओर से बाली विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा में सांसद मनोज तिवारी, मिथुन चक्रवर्ती उपस्थित रहेंगे. मेदिनीपुर के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी उपस्थित रहेंगे और पुरुलिया के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, सुभाष सरकार मौजूद रहेंगे. वहीं, वीरभूम जिले के बोलपुर विधानसभा क्षेत्र में जगन्नाथ चटर्जी, सौमित्र खां मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




