तृणमूल ने बांग्लादेश मुद्दे पर पीएम से संसद में बयान देने की मांग की
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Dec 2024 1:41 AM
तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी बांग्लादेश की स्थिति के बारे में संसद में बयान दें.
एजेंसियां, नयी दिल्ली/कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी बांग्लादेश की स्थिति के बारे में संसद में बयान दें. तृणमूल नेता डेरेक ओब्रायन ने राज्यसभा में व्यवस्था के प्रश्न के नाम पर इस मुद्दे को उठाने का प्रयास किया, लेकिन सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी. मामले को उठाने की अनुमति नहीं मिलने पर उच्च सदन में तृणमूल सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी. राज्यसभा में तृणमूल की उपनेता सागरिका घोष ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर संसद में बयान देना चाहिए. घोष ने कहा : संसद का सत्र चालू है, बांग्लादेश की स्थिति बहुत ही संवेदनशील मामला है. प्रधानमंत्री को संसद में आना चाहिए और बांग्लादेश के बारे में एक पूर्ण बयान देना चाहिए. उन्होंने कहा : हमारी पार्टी के नेता डेरेक ओब्रायन ने इस मुद्दे को उठाया कि हम बांग्लादेश में लोगों विशेषकर अल्पसंख्यकों को लेकर बहुत चिंतित हैं. घोष ने कहा : प्रधानमंत्री को संसद में आना चाहिए और इस बात पर पूर्ण बयान और पूरा स्पष्टीकरण देना चाहिए कि भारत सरकार बांग्लादेश की स्थिति को लेकर क्या करने की मंशा रखती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










