तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी के नये प्रवक्ताओं के नाम घोषित किये

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में सोमवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के नये प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की गयी.
कोलकाता. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में सोमवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के नये प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की गयी. पार्टी ने अब विभिन्न मुद्दों के लिए अलग-अलग प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है.
पार्टी की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन, काकली घोष दस्तिदार, कीर्ति आजाद, सुष्मिता देव व सागरिका घोष को प्रवक्ता बनाया है. आर्थिक विषयों के लिए डॉ अमित मित्रा व चंद्रिमा भट्टाचार्य, उद्योग से संबंधित मुद्दों के लिए डॉ शशि पांजा व पार्थ भौमिक, उत्तर बंगाल संबंधी मुद्दों के लिए गाैतम देव, उदयन गुहा व प्रकाश चिक बराइक, चाय बागान से संबंधित विषय के लिए मलय घटक, झाड़ग्राम संबंधित मुद्दों के लिए बीरबाहा हांसदा, पार्टी से संबंधित मुद्दाें के लिए कुणाल घोष, मानस भूइयां, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, चंद्रिमा भट्टाचार्य, डॉ शशि पांजा, सुमन कांजीलाल को प्रवक्ता बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




