हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के सीतलकूची में सोमवार को हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन लोगों की माैत हो गयी.

विज्ञापन

कूचबिहार के सीतलकूची की घटना

संवाददाता, कोलकाता

उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के सीतलकूची में सोमवार को हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन लोगों की माैत हो गयी. सोमवार को यह घटना सीतलकूची प्रखंड के पश्चिम सीतलकूची गांव के शोलोचाला इलाके में हुई. बताया गया है कि सुबह तीन लोग खेत में पंप लगाने का काम कर रहे थे, उसी समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से जशोर मियां (55), अजीजुर मियां (40) और शाहिदुल मियां (45) बुरी तरह झुलस गये.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि तीनों लोग जमीन पर सिंचाई के लिए पंप लगाने का काम कर रहे थे, उसी समय तीनों हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गये. घटना की सूचना मिलते ही सीतलकूची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को झुलसी अवस्था में सीतलकूची ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola