बंगाल में पेट्रोल और डीजल महंगा क्यों : मिथुन चक्रवर्ती
Author Bijay kumar
Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट की स्थिति के दुष्परिणामों को जानते हुए भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रसोई गैस के सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही हैं.
विज्ञापन
कोलकाता
. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट की स्थिति के दुष्परिणामों को जानते हुए भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रसोई गैस के सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही हैं. चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी सरकार पर देश के कई अन्य राज्यों की तुलना में ईंधन पर अधिक कर लगाने का भी आरोप लगाया. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर तेल कंपनियों द्वारा ऊर्जा की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए, घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में शनिवार को 60 रुपये की वृद्धि की गयी. कीमतों में वृद्धि के कारण तृणमूल कांग्रेस की महिला शाखा द्वारा विरोध प्रदर्शन की घोषणा करने के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने ममता पर तेल और गैस से समृद्ध पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति को मुद्दा बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि अमेरिका, इजराइल, ईरान और कई अन्य खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध की स्थिति के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी वृद्धि हो सकती है. चक्रवर्ती ने सवाल किया कि देश के अन्य राज्यों की तुलना में पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल महंगे क्यों हैं? ममता बनर्जी की सरकार देश के कई अन्य राज्यों की तरह ईंधन पर लगाये गये करों को क्यों नहीं घटा रही हैं? यहां राज्य भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रमुख मुद्दा लोगों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा है.
उन्होंने बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह उचित सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के बजाय महिलाओं को रात में बाहर न निकलने की सलाह दे रही हैं. चक्रवर्ती ने वादा किया कि अगर भाजपा विधानसभा चुनाव जीतती है, तो महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जायेगा. भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा बंगाल में सत्ता में आने पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










