ePaper

60 लाख रुपये धोखाधड़ी के आरोप में शातिर आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Updated at : 08 May 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
60 लाख रुपये धोखाधड़ी के आरोप में शातिर आरोपी यूपी से गिरफ्तार

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से महेंद्र प्रताप सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में न्यू अलीपुर थाने की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से महेंद्र प्रताप सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया. बताया जा रहा है कि पिछले साल न्यू अलीपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी थी. शिकायतकर्ता से महेंद्र प्रताप सिंह ने संपर्क किया और कहा कि मोटी रकम निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा मिलेगा, जिसके बाद पीड़ित ने 60 लाख रुपये का निवेश किया. जब उन्हें पैसे वापस नहीं मिले तो उन्होंने न्यू अलीपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को उसे अलीपुर अदालत में पेश करने पर पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola