8,477 रिक्तियों के लिए ग्रुप सी व डी की होंगी परीक्षाएं

Updated:
विज्ञापन
8,477 रिक्तियों के लिए ग्रुप सी व डी की होंगी परीक्षाएं

स्कूल सर्विस कमीशन ने ग्रुप सी व डी नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. ये परीक्षाएं आठ दिनों के अंतराल में आयोजित की जायेंगी और कुल 8,477 रिक्तियों के लिए होंगी.

विज्ञापन

कोलकाता.

स्कूल सर्विस कमीशन ने ग्रुप सी व डी नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. ये परीक्षाएं आठ दिनों के अंतराल में आयोजित की जायेंगी और कुल 8,477 रिक्तियों के लिए होंगी. आयोग की ओर से परीक्षा से संबंधित सभी विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिये गये हैं.

एसएससी सूत्रों के अनुसार, ग्रुप सी यानी क्लर्क पदों के लिए लिखित परीक्षा एक मार्च को आयोजित की जायेगी. यह परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होगी और इसकी अवधि एक घंटा 50 मिनट निर्धारित की गयी है. ग्रुप सी में कुल 2,989 रिक्तियां हैं.

वहीं, ग्रुप डी पदों के लिए लिखित परीक्षा आठ मार्च को होगी. यह परीक्षा भी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और इसकी अवधि एक घंटा 20 मिनट रहेगी. ग्रुप डी में कुल 5,488 रिक्तियां शामिल हैं.

उल्लेखनीय है कि नौवीं, 10वीं और 11वीं-12वीं की परीक्षाएं पूरी होने के बाद ग्रुप सी और ग्रुप डी की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है. इन परीक्षाओं की अधिसूचना पिछले वर्ष जारी की गयी थी. पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तीन दिसंबर तय की गयी थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा कर आठ दिसंबर कर दिया गया.

आवेदन प्रक्रिया के दौरान आयोग की पोर्टल पर तकनीकी और सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण कई नौकरी चाहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. इन्हीं कारणों से आवेदन की अंतिम तिथि में विस्तार किया गया था.

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola