चितपुर से किशोरी का किया अपहरण आरोपी हावड़ा स्टेशन से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चितपुर से किशोरी का किया अपहरण आरोपी हावड़ा स्टेशन से गिरफ्तार

उत्तर कोलकाता के चितपुर इलाके से एक किशोरी को लेकर फरार हो गये युवक को आखिरकार हावड़ा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

उत्तर कोलकाता के चितपुर इलाके से एक किशोरी को लेकर फरार हो गये युवक को आखिरकार हावड़ा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपी का नाम अरमान आमिर बताया गया है. आरोप है कि इलाके की एक किशोरी को बहला कर वह उसे चंडीगढ़ ले गया. वहां उसके साथ यौन शोषण किया. इसबीच इसकी शिकायत चितपुर थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही थी. पुलिस को पता चला कि आरोपी उक्त किशोरी को वापस कोलकाता ला रहा है. यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने हावड़ा स्टेशन पर छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से किशोरी को सुरक्षित बचा लिया गया है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि चितपुर इलाके से एक किशोरी कई दिन पहले लापता हो गयी थी. कहीं से कोई खबर न मिलने पर परिवार ने चितपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस को शुरू में पता चला कि इलाके के ही एक युवक ने किशोरी का अपहरण किया है. इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई थी.

इस दौरान जांच अधिकारी को पता चला कि किशोरी को चंडीगढ़ ले जाया गया है. इसके बाद आरोपी किशोरी के साथ चंडीगढ़ में कहां-कहां गया था, किशोरी को कैसे रखा गया, इस बारे में जानकारी इकट्ठा की जाने लगी. जानकारी हासिल करने के बाद चितपुर थाने की पुलिस चंडीगढ़ पहुंची ही थी कि पुलिस को खबर मिली कि आरोपी उस किशोरी को अपने साथ कोलकाता ले गया है. यह पता चलने के बाद कि आरोपी उस किशोरी को लेकर हावड़ा में उतरेगा, चितपुर थाने की पुलिस की एक अन्य टीम ने एक्शन लिया. इसके बाद आरोपी को पकड़ने और किशोरी को बचाने के लिए हावड़ा स्टेशन पर जाल बिछाया गया. आरोपी उस जाल में फंसकर गिरफ्तार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola