सागर दत्त मेडिकल कॉलेज के 11 निलंबित डॉक्टरों को कॉलेज में प्रवेश करने की मिली अनुमति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Dec 2024 1:48 AM
जज के मुताबिक, थाने में दर्ज दोनों मामलों की जांच बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर की निगरानी में जारी रहेगी.
कोलकाता. कलकत्ता हाइकोर्ट ने सोमवार को सागर दत्त मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के 11 निलंबित डॉक्टरों को कॉलेज में प्रवेश की अनुमति दे दी. साथ ही जस्टिस जय सेनगुप्ता ने उन्हें कक्षाओं में शामिल होने की भी इजाजत दे दी. साथ ही न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने इन 11 डॉक्टरों से कॉलेज को यह मुचलका देने को कहा है कि वे भविष्य में कॉलेज में किसी भी प्रकार का अव्यवस्थित व्यवहार नहीं करेंगे, ना ही ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे कॉलेज की संपत्ति या किसी को शारीरिक नुकसान हो. जज के मुताबिक, थाने में दर्ज दोनों मामलों की जांच बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर की निगरानी में जारी रहेगी. गौरतलब है कि कॉलेज अधिकारियों ने इन 11 डॉक्टरों को थ्रेट कल्चर के आरोप में सितंबर महीने में निलंबित कर दिया था. इस फैसले के खिलाफ 11 निलंबित डॉक्टरों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जज के मुताबिक, रैगिंग बेहद गंभीर आरोप है. इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए. सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने निलंबित जूनियर डॉक्टरों को राहत प्रदान कर दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










