बदमाशी करने पर छात्र को पीटा, अस्पताल में भर्ती

मध्य हावड़ा के टिकियापाड़ा स्थित सर सैयद अहमद स्कूल की सातवीं कक्षा के एक छात्र को बदमाशी करने पर बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है.
आरोपी सचिव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज
संवाददाता, हावड़ा
मध्य हावड़ा के टिकियापाड़ा स्थित सर सैयद अहमद स्कूल की सातवीं कक्षा के एक छात्र को बदमाशी ��रने पर बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है. आरोप स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव शहजादा सलीम पर लगा है. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीड़ित के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हावड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी है. घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. हालांकि प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, टिकियापाड़ा इलाके का रहने वाला मोहम्मद अली रजा (14) इस स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है. कक्षा में बदमाशी करने पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने अभिभावक को स्कूल में बुलाया था. बच्चे की मां नुसरत परवीन स्कूल पहुंची और देखा कि बेटे के चेहरे पर सुजन है. नुसरत बेटे को लेकर घर पहुंची, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गयी, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. नुसरत ने कहा कि अगर बेटे ने बदमाशी की थी, तो स्कूल प्रबंधन के सचिव को मारने का हक किसने दिया. यह गुंडागुर्दी है. .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










