माकपा नेता सीताराम येचुरी का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Sitaram Yechury Dead: माकपा महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी का निधन हो गया. उन्होंने 12 सितंबर को नई दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली.
Sitaram Yechury Dead: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी का निधन हो गया है. 72 साल की उम्र में वामपंथी नेता ने गुरुवार (12 सितंबर) को एम्स में अंतिम सांस ली. मूल रूप से दक्षिण भारत के रहने वाले येचुरी पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए चुने जाते थे.
19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराए गए थे सीताराम येचुरी
सीताराम येचुरी 72 साल के थे. सांस लेने में परेशानी की वजह से उन्हें 19 अगस्त को नई दिल्ली स्थित अखिल भारत एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. बाद में येचुरी को आईसीयू (सघन चिकित्सा कक्ष) में शिफ्ट कर दिया गया. आज यानी गुरुवार को उन्होंने एम्स में ही अंतिम सांस ली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया
वरिष्ठ वामपंथी नेता सीताराम येचुरी के निधन से देश भर में शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया. राहुल गांधी ने दिवंगत माकपा नेता सीताराम येचुरी को अपना मित्र बताया, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहतरीन सांसद.
येचुरी ने सांसद के रूप में अलग पहचान बनाई – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माकपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सीताराम येचुरी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. वह लेफ्ट का चमकता सितारा थे. राजनीति के क्षितिज पर उनकी अलग पहचान थी. एक सांसद के रूप में उन्होंने अलग पहचान बनाई थी. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.
राहुल गांधी बोले- मेरे मित्र थे सीताराम येचुरी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी ने कहा है कि सीताराम येचुरी जी मेरे मित्र थे. वह आईडिया ऑफ इंडिया के रक्षक थे. हमारे देश के बारे में उनकी समझ बहुत गहरी थी. उनके साथ हुए लंबे विमर्श को मैं बहुत मिस करूंगा. इस मुश्किल घड़ी में मैं उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.
येचुरी के सम्मान में एसएफआई ने अपने झंडे को आधा झुकाया
सीताराम येचुरी के निधन की खबर सुनते ही स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने अपने झंडे झुका दिए हैं. माकपा महासचिव सीताराम येचुरी एसएफआई के अखिल भारतीय अध्यक्ष भी रहे थे.
Also Read
सीताराम येचुरी के निधन को ममता बनर्जी ने बताया राष्ट्रीय क्षति, अभिषेक बनर्जी ने भी दी श्रद्धांजलि
झारखंड माकपा के महासचिव बोले- अभी सीताराम येचुरी का जाना, पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति
एक थे सीताराम येचुरी : आईसीएसई के गोल्ड मेडलिस्ट का छात्र कार्यकर्ता से माकपा महासचिव तक का सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




