एसआइआर : आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में हिस्सा लेंगी सीएम

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को पश्चिम बंगाल में एसआइआर प्रक्रिया के खिलाफ दर्ज की गयी याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रहेंगी.

विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को पश्चिम बंगाल में एसआइआर प्रक्रिया के खिलाफ दर्ज की गयी याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रहेंगी. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ मोस्तरी बानू और तृणमूल सांसदों डेरेक ओ ब्रायन व डोला सेन की तीन याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई करेगी. मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे पर अलग से याचिका दायर की है. सूत्रों ने कहा कि एलएलबी की डिग्री धारक मुख्यमंत्री बनर्जी सुनवाई में उपस्थित होकर अपनी दलीलें पेश कर सकती हैं. याचिका में निर्वाचन आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रतिवादी बनाया गया है. इसमें उन्होंने एसआइआर की वैधता को चुनौती दी है.

ममता बनर्जी का आरोप है कि एसआइआर प्रक्रिया के नाम पर बंगाल में करीब 58 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाये जा रहे हैं, जिनमें कई जीवित लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola