गायिका देबलीना नंदी ने दर्ज करायी वधू उत्पीड़न की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
गायिका देबलीना नंदी ने दर्ज करायी वधू उत्पीड़न की शिकायत

उन्होंने अपने पति प्रवाह नंदी और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ वधू उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोनारपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

पति प्रवाह नंदी और ससुराल वालों पर लगाया आरोप

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में गायिका देबलीना नंदी की वैवाहिक जिंदगी में चल रहा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है. उन्होंने अपने पति प्रवाह नंदी और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ वधू उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोनारपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार, देबलीना और प्रवाह नंदी का विवाह पिछले वर्ष 10 दिसंबर को हुआ था. प्रारंभिक दिनों में संबंध सामान्य बताये जा रहे थे, लेकिन बाद में पारिवारिक कलह बढ़ने लगी. देबलीना के परिवार का आरोप है कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. इसके बाद उन्हें कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बतायी गयी. घटना के बाद देबलीना की बहन ने सोशल मीडिया पर भी गंभीर आरोप लगाये. इसके पश्चात सोनारपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नोटिस मिलने के बाद प्रवाह नंदी अपने माता-पिता के साथ थाने में उपस्थित हुए और जांच में सहयोग कर रहे हैं. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की प्राथमिक जांच जारी है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. देबलीना नंदी से संपर्क करने पर उन्होंने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार किया.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola