एसआइआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शुभेंदु ने की आयोग से हस्तक्षेप की मांग

शुभेंदु ने की आयोग से हस्तक्षेप की मांग
कोलकाता. राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि राज्य प्रशासन मतदाता सूची में व्यक्तिगत और अनियमित हस्तक्षेप कर रहा है और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी बहुत से ऐसे लोगों को भी लिस्ट में बनाये रखने की कोशिश कर रहा है, जो इसके लिए पात्र नहीं हैं. इस सिलसिले में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया है कि उनकी सरकार और पश्चिम बंगाल पुलिस तटस्थता का उल्लंघन कर रहे हैं और बल का दुरुपयोग किया जा रहा है. शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सभी मुसलमानों को अल्पसंख्यक बता अपना वोट बैंक मजबूत कर रही हैं. उन्होंने कहा कि भाषाई अंतर को नजरअंदाज करना एक सोची-समझी रणनीति है. उन्होंने कहा कि ममता यह कभी नहीं कहतीं कि यह उर्दू बोलने वाला मुसलमान, यह बंगाली बोलने वाला मुसलमान है. वह सभी को अल्पसंख्यक बता कर अपना वोट बैंक मजबूत करने कर रही हैं. उन्होंने राज्य की जनता से देश विरोधी ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




