उद्योगपति व समाजसेवी सज्जन भजनका पद्मश्री से सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
उद्योगपति व समाजसेवी सज्जन भजनका पद्मश्री से सम्मानित

व्यापार और उद्योग श्रेणी में यह राष्ट्रीय सम्मान उन्हें भारत के औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया.

विज्ञापन

कोलकाता. हेरिटेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक ट्रस्टी एवं सचिव, प्रख्यात उद्योगपति सज्जन भजनका को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया. व्यापार और उद्योग श्रेणी में यह राष्ट्रीय सम्मान उन्हें भारत के औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया. एक साधारण परिवार में जन्में भजनका का सफर प्रेरणादायक रहा है. सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (इंडिया) लिमिटेड और स्टार सीमेंट के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत के विनिर्माण और बुनियादी ढांचे के परिदृश्य को नया आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. हाल ही में ‘बिजनेस वर्ल्ड’ पत्रिका के एक फीचर में यह अनुमान लगाया गया था कि सेंचुरी प्लाई 2018-19 में 250 करोड़ का उल्लेखनीय राजस्व हासिल करने के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि 2030 तक भारत का कारोबार 12,000 करोड़ तक पहुंच जायेगा, जो उनके दूरगामी दृष्टिकोण और व्यावसायिक कौशल को दर्शाता है. भजनका कई सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहे हैं. वर्ष 2001 में उन्होंने अन्य दूरदर्शी उद्योगपतियों और परोपकारियों के साथ मिलकर कल्याण भारती ट्रस्ट के तत्वावधान में हेरिटेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कोलकाता की सह-स्थापना की. उन्होंने पूर्वी भारत के पहले डे-बोर्डिंग स्कूल, द हेरिटेज स्कूल की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, जो पिछले 24 वर्षों में स्कूली शिक्षा में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बन गया है. हेरिटेज के अधिकारियों ने बताया कि हेरिटेज समूह इंजीनियरिंग, प्रबंधन, कानून, कला, वाणिज्य, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सहित विविध क्षेत्रों में कार्यरत है और इसकी छात्र संख्या 11,000 से अधिक है. कल्याण भारती ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी और सचिव के रूप में भजनका शिक्षा में उत्कृष्टता का एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के पीछे की मार्गदर्शक शक्ति रहे हैं. उनका दृष्टिकोण देशभर में हजारों युवा मस्तिष्कों को प्रेरित करता रहता है. यह पूरे हेरिटेज परिवार के लिए गर्व का क्षण है कि अब इसके बोर्ड में दो पद्मश्री पुरस्कार विजेता शामिल हैं. इससे पहले रूपा एंड कंपनी के अध्यक्ष पीआर अग्रवाल, जो हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संस्थापक ट्रस्टी हैं, को पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया था. अब सज्जन भजनका को यह सम्मान मिलने पर हेरिटेज ग्रुप के सभी ट्रस्टी सदस्यों ने गर्व और खुशी व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola