प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एसिड फेंकने की मिली धमकी

Updated:
विज्ञापन

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के कारण एक युवक द्वारा 11वीं कक्षा की एक छात्रा को पर एसिड फेंकने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बैरकपुर

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के कारण एक युवक द्वारा 11वीं कक्षा की एक छात्रा को पर एसिड फेंकने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा के परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक सत्ताधारी पार्टी का करीबी है. इस कारण पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. घटना बारासात महकमा के दत्तपुकुर पुलिस थाना अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के मुक्तारपुर गांव की है.

पीड़िता के पिता का आरोप है कि गांव के ही युवक इंजामुल हक उर्फ शुबो, उनकी बेटी को काफी दिनों से परेशान कर रहा था. कुप्रस्ताव दिया था. लेकिन लड़की ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. शुक्रवार दोपहर बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी. उसी समय इंजामुल ने उस पर हमला कर दिया और पुलिस के सामने एसिड फेंकने की धमकी दी. इसके बाद दत्तापुकुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. लेकिन अभी तक इंजामुल के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. बल्कि उल्टे पीड़िता को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इससे छात्र का परिवार डरा हुआ है. वे छात्रा को स्कूल नहीं जाने दे रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola