सात दिनों तक बारिश व आंधी-तूफान की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
सात दिनों तक बारिश व आंधी-तूफान की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है. इसके साथ ही राज्य में एक चक्रवात भी सक्रिय है. इसके चलते अलीपुर मौसम विभाग ने पूरे राज्य में आंधी-तूफान की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाताबंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है. इसके साथ ही राज्य में एक चक्रवात भी सक्रिय है. इसके चलते अलीपुर मौसम विभाग ने पूरे राज्य में आंधी-तूफान की चेतावनी दी है. कुछ जिलों में फिर भारी बारिश हो सकती है. यह बारिश अगले पूरे सप्ताह जारी रह सकती है. अलीपुर मौसम कार्यालय ने रविवार को विशेष बुलेटिन जारी कर बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बना है. चक्रवात धीरे-धीरे उत्तर ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड के ऊपर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. पश्चिम में राजस्थान, गुजरात से लेकर पूर्व में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी, बांग्लादेश के तट तक एक अक्षर रेखा बनी हुई है. अगले सात दिनों तक दक्षिण बंगाल में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. तटीय और पश्चिमी जिलों में अधिक बारिश की संभावना है.

वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

सोमवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया में भारी (सात से 11 सेमी) बारिश का अनुमान है. मंगलवार को दक्षिण 24 परगना, पुरुलिया, पश्चिम बर्दवान में भी भारी बारिश हो सकती है. इन तीन जिलों के लिए योलो अलर्ट जारी हुआ है. हालांकि शेष जिलों में वज्रपात की आशंका है, लेकिन चेतावनी जारी करने की स्थिति नहीं बनी है. अगले शनिवार तक कई जिलों में वज्रपात होने की चेतावनी दी गयी है. सप्ताह के अंत तक कुछ जिलों में फिर से भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है. कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण समुद्र में हलचल रहेगी. हवा की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, इसलिए मछुआरों को रविवार से समुद्र में जाने से मना कर दिया गया है. यह चेतावनी मछुआरों के लिए मंगलवार तक प्रभावी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola