तृणमूल में शामिल होना मेरी बड़ी गलती थी : शिशिर

Updated:
विज्ञापन
तृणमूल में शामिल होना मेरी बड़ी गलती थी : शिशिर

दो दशकों से अधिक समय तक तृणमूल कांग्रेस से जुड़े रहने के बाद अब भाजपा नेता और पूर्व सांसद शिशिर अधिकारी ने अपने राजनीतिक अतीत को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है.

विज्ञापन

कोलकाता/हल्दिया.

दो दशकों से अधिक समय तक तृणमूल कांग्रेस से जुड़े रहने के बाद अब भाजपा नेता और पूर्व सांसद शिशिर अधिकारी ने अपने राजनीतिक अतीत को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. पूर्व मेदिनीपुर के पटाशपुर में आयोजित भाजपा की एक सभा में करीब 84 वर्षीय शिशिर अधिकारी मंच पर झुक कर, गमछा गले में डाल कर जमीन छूते हुए लोगों से क्षमा मांगते नजर आये.

उन्होंने कहा कि तृणमूल से जुड़ना उनकी भूल थी और उसी गलत रास्ते पर उन्होंने जनता को भी चलाया. उन्होंने स्वीकार किया कि वह तृणमूल के दौरान हुए कथित घोटालों से अवगत थे, लेकिन पार्टी में रहने के कारण खुलकर बोल नहीं सके. उन्होंने लोगों से 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने की अपील की. शिशिर अधिकारी के इस बयान पर तृणमूल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने तंज कसते हुए कहा कि शिशिर अधिकारी तृणमूल के टिकट पर सांसद और केंद्रीय मंत्री बने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सहयोग से उन्होंने सब कुछ हासिल किया. अब इस तरह सार्वजनिक माफी मांगना सस्ती राजनीति है. वहीं, भाजपा नेता जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने श्री अधिकारी का समर्थन करते हुए कहा कि वह अनुभवी और दूरदर्शी नेता हैं और राजनीतिक हालात को भलीभांति समझ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola