हाड़ोवा में तृणमूल नेता के खिलाफ लगे पोस्टर साजिश का आरोप

Updated at : 31 Jan 2025 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
हाड़ोवा में तृणमूल नेता के खिलाफ लगे पोस्टर साजिश का आरोप

हाड़ोवा विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर दो नंबर अंचल तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बागबुल कलाम मुंशी के खिलाफ गुरुवार को पोस्टर इलाके में देखे गये.

विज्ञापन

बनगांव. हाड़ोवा विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर दो नंबर अंचल तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बागबुल कलाम मुंशी के खिलाफ गुरुवार को पोस्टर इलाके में देखे गये. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. पोस्टरों में लिखा है कि आवास योजना का पैसा खानेवाले अंचल अध्यक्ष को हटाना होगा. फेरीघाट के रुपये में भी हेरफेर करने का आरोप लगाते हुए पोस्टर में जवाब मांगा गया है. पोस्टर के नीचे ‘तृणमूल कर्मीवृंद’ लिखा हुआ है. इसे लेकर मुंशी ने कहा कि उपचुनाव से पहले भी भूमिपुत्र को लेकर पोस्टर लगे थे. यहां एक मास्टरमाइंड है, उन्हीं के इशारे पर पोस्टर लगाये जाते हैं. पार्टी के अंदर गुटबाजी की बात स्वीकार कर उन्होंने कहा कि यह एक सोची समझी साजिश है. वहीं बशीरहाट जिला युवा भाजपा के अध्यक्ष पलाश सरकार ने कहा कि पोस्टर से तृणमूल की गुटबाजी उजागर हुई है. रुपये के बंटवारे को लेकर यह लड़ाई है. पोस्टर में लिखी बातें यदि सही हैं तो इसकी जांच की जानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola