भाजपा के झंडे हटाने को लेकर राजनीतिक विवाद

Updated:
विज्ञापन

आरोप है कि अज्ञात लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से झंडों को खोलकर हटा दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गयी.

विज्ञापन

भाजपा का जुलूस, थाने में शिकायत दर्ज, तृणमूल ने आरोपों को नकारा

हुगली. पांडुआ में भाजपा के पार्टी झंडे हटाये जाने को लेकर राजनीतिक विवाद सामने आया है. घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुलूस निकालकर पांडुआ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करायी.

भाजपा का आरोप

भाजपा नेताओं के अनुसार पांडुआ के तेलीपाड़ा मोड़ से मेलातला तक सड़क किनारे पार्टी के कई झंडे लगाये गये थे. आरोप है कि अज्ञात लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से झंडों को खोलकर हटा दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गयी. घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पांडुआ से थाने तक मार्च किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

तृणमूल का पक्ष

तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को निराधार बताया है. तृणमूल नेताओं का कहना है कि पार्टी का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है. मामले को लेकर इलाके में राजनीतिक बयानबाजी तेज है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola