ePaper

नाका चेकिंग के दौरान बाइक के धक्के से पुलिसकर्मी जख्मी

Updated at : 18 Nov 2024 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
नाका चेकिंग के दौरान बाइक के धक्के से पुलिसकर्मी जख्मी

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम सोदपुर-बारासात रोड इलाके में घोला थाने की पुलिस टीम नाका चेकिंग कर रही थी.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर-बासारात रोड़ के घोला इलाके में नाका चेकिंग के दौरान बाइक के धक्के से एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे तत्काल पानीहाटी अस्पताल ले जाया गया. वहां उसकी गंभीर हालत हो देखते हुए उसे कोलकाता स्थानांतरित किया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम सोदपुर-बारासात रोड इलाके में घोला थाने की पुलिस टीम नाका चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने वहां मौजूद अनूप चक्रवर्ती नामक एक पुलिसकर्मी को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि दुर्घटना में पुलिसकर्मी का एक पैर टूट गया है. चेहरे पर भी चोट लगी है. पुलिस ने बाइक को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola