शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी युवक अरेस्ट

Updated at : 17 Oct 2024 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी युवक अरेस्ट

तपसिया थाने की पुलिस ने शादी करने का झांसा देकर एक महिला का शारीरिक शोषण व उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम साहेब गुप्ता है. उक्त मामले में पुलिस को आरोपी के एक साथी की भी तलाश है. उसपर आरोप है कि मध्यस्थता व सुलह कराने के नाम पर उसने भी महिला से दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

कोलकाता.

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2019 में तलाकशुदा महिला का साहेब से परिचय हुआ था. महिला का आरोप है कि साहेब ने उससे विवाह करने का वादा किया था. इसके बाद बाहर घूमने ले जाने के नाम पर आरोपी ने होटल में उससे दुष्कर्म किया. जब महिला ने साहेब से विवाह करने की बात कही, तो उसने इंकार कर दिया.

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि संजय नाम का एक शख्स उससे मिला और साहेब से उसकी सुलह कराने के नाम पर उसे एक होटल में बुलाया और वहां नशीला पेय पिलाकर उससे दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने तपसिया थाने में शिकायत दर्ज करायी. महिला की मेडिकल जांच करायी गयी. जांच के बाद पुलिस ने साहेब को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola