क्रिसमस पर लोग नहीं उठा सकेंगे ठंड का लुत्फ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अलीपुर मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि दक्षिण बंगाल में फिलहाल चार दिनों तक रात में तापमान में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता. क्रिसमस पर इस बार कोलकाता सहित राज्य के लोग ठंड का लुत्फ नहीं उठा पायेंगे. अलीपुर मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि दक्षिण बंगाल में फिलहाल चार दिनों तक रात में तापमान में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है. विभाग ने बताया कि 27 दिसंबर से रात में तापमान कुछ कम हो सकता है. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. विभाग ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को को पूर्व व पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद में कुहासा का असर हो सकता है. कुहासा को लेकर कोई सतर्कता जारी नहीं की गयी है. दक्षिण बंगाल की तरह उत्तर बंगाल में भी लगभग इसी तरह का मौसम रहेगा. उत्तर बंगाल के कुछ जिलों के लिए कुहासे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola