निगम की ट्रेड लाइसेंस फीस में बढ़ोतरी का विरोध

Updated:
विज्ञापन
निगम की ट्रेड लाइसेंस फीस में बढ़ोतरी का विरोध

कोट्टी के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा कि केएमसी द्वारा इस वर्ष ट्रेड लाइसेंस की फीस में बिना बताये काफी बढ़ोतरी कर दी गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम द्वारा ट्रेड लाइसेंस फीस में अचानक से की गयी बढ़ोतरी के विषय से संबंधित एक बैठक चेंबर ऑफ टेक्सटाइल ट्रेड एंड इंडस्ट्री सभागार में ट्रेड कोऑर्डिनेशन कमेटी के संयुक्त चेयरमैन विजय कुमार बिनायकिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में कोट्टी के सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. कोट्टी के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा कि केएमसी द्वारा इस वर्ष ट्रेड लाइसेंस की फीस में बिना बताये काफी बढ़ोतरी कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि पहले से मंदी की मार झेल रहे व्यवसाय विशेष कर कपड़ा व्यवसाय के खर्चों में एक और बढ़ोतरी हो गयी है. पूर्व पार्षद व ट्रेड को-ऑर्डिनेशन कमेटी के को चेयरमैन ओमप्रकाश पोद्दार ने कहा कि एक छोटा व्यवसायी भी कई तरह के करों की मार झेल रहा है, ऐसे में लाइसेंस फीस का बढ़ना तकलीफ देता है. हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं. कोट्टी के उपाध्यक्ष संजय तोदी, मंत्री देवेंद्र कुमार बोथरा व अन्य उपस्थित सदस्यों ने भी अपने विचार रखे व बढ़ी हुई ट्रेड लाइसेंस फीस का विरोध करने का निर्णय लिया गया. इस आशय में एक विरोध पत्र कोलकाता नगर निगम के मेयर को प्रेषित किया जायेगा व उनसे अनुरोध किया जायेगा कि तत्कालीन प्रभाव से इस बढ़ोतरी को वापस ले. बैठक में कोट्टी की सहयोगी संस्थाओं सदासुख कटरा ट्रेडर्स एसोसिएशंस, सेंट्रल कलकत्ता मर्चेंट एसोसिएशन, पंजाबी कटरा, बंगाल होजरी एसोसिएशन, बंगाल कैनवस व तारपोलिन एसोसिएशन, गीता कटरा, कलकत्ता यार्न मर्चेंट एसोसिएशन, प्रोगेसिव ट्रेडर्स एसोसिएशन व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. सभी ने इसका विरोध करने की सहमति जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola