दुर्गापुर पहुंचे नितिन नवीन, बोले- विकसित भारत बनाने को आगे आयें बंगाल के युवा

Updated:
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार नितिन नबीन मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर अंडाल पहुंचे.

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने किया कमल मेले का उद्घाटन

प्रतिनिधि, अंडाल/दुर्गापुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार नितिन नबीन मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर अंडाल पहुंचे. यहां एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार, लॉकेट चटर्जी, ज्योति सिंह महतो, सौमित्र खां सहित भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. वह एयरपोर्ट से सीधे दुर्गापुर के लिए निकल गये.

अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन नितिन नवीन ने दुर्गापुर में मां भारती के पंडाल में कमल पुष्प अर्पित कर नमन किया और पांच दिवसीय कमल मेले का उद्घाटन मंगलदीप प्रज्वलन व गुब्बारे उड़ाकर किया. उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में बंगाल के युवाओं को अग्रणी भूमिका निभानी होगी. कहा कि बंगाल की संस्कृति, साहित्य, शिक्षा और कला की परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है और इसे आगे बढ़ाने के प्रयास सराहनीय है. दुर्गापुर के कमल मेले को उन्होंने बंगाल की संस्कृति, कला व छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने का सार्थक मंच बताया. नितिन नवीन ने कोलकाता में हुए अग्निकांड पर दुख जताते हुए कहा कि भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ है और दिवंगतों को श्रद्धांजलि देती है.

बुधवार को नितिन नवीन भिरंगी काली मंदिर में पूजा करने के विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे. उधर, मंगलवार देर शाम सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola