ePaper

‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से लाल गुलाब की नयी किस्म लॉन्च

Updated at : 15 Feb 2026 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से लाल गुलाब की नयी किस्म लॉन्च

पूर्वी कमान के ब्रिगेडियर सुधीर सोढ़ी समेत सेना के अधिकारियों ने गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद फूल बाजार में इस नयी प्रजाति का अनावरण किया.

विज्ञापन

सेना की मंजूरी के बाद बाजार में उतरी हाइब्रिड प्रजाति, खड़गपुर में हुआ अनावरण

जीतेश बोरकर, खड़गपुर

पहलगाम घटना की बरसी के अवसर पर एक खास लाल गुलाब की नयी किस्म को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है. यह नाम वीरता और अदम्य साहस के प्रतीक के रूप में रखा गया है. पूर्वी कमान के ब्रिगेडियर सुधीर सोढ़ी समेत सेना के अधिकारियों ने गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद फूल बाजार में इस नयी प्रजाति का अनावरण किया. अनावरण के बाद यह गुलाब बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, यह हाइब्रिड किस्म खड़गपुर के जकपुर स्थित ‘पुष्पांजलि रोज गार्डन’ में विकसित की गयी है. इसके सृजनकर्ता प्रनबीर माइती ने इससे पहले भी गुलाब की कई विशेष प्रजातियां विकसित की हैं, जिन्हें देश के महत्वपूर्ण स्थलों के नाम पर नामित किया गया है, जिनमें राष्ट्रपति भवन भी शामिल है.

यह गुलाब गहरे लाल रंग का और सुगंधित है. इसमें 30 से 35 पंखुड़ियां होती हैं. इसकी ऊंचाई 120 से 150 सेंटीमीटर तक होती है तथा यह वर्ष भर खिलने वाली प्रजाति है. यह किस्म रोग प्रतिरोधक क्षमता से भरपूर है और इसे गमले या सीधे मिट्टी दोनों में लगाया जा सकता है.

बताया गया कि प्रनबीर माइती ने पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर में ट्यूलिप गार्डन के समीप एक रोज गार्डन परियोजना की पहल की थी. इस संबंध में वहां के मुख्यमंत्री कार्यालय से कई दौर की बातचीत भी हुई थी. हालांकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते यह परियोजना विलंबित हो गयी. इसके बाद माइती ने सेना से संपर्क किया. सेना के साथ विचार-विमर्श के बाद विशेष गुलाब विकसित कर उसे मिशन के नाम पर समर्पित करने का प्रस्ताव सामने आया. माइती, उनका परिवार तथा स्थानीय समुदाय इस पहल से जुड़े होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं.

प्रनबीर माइती ने कहा, “हमने नयी किस्म का गुलाब तैयार कर सोशल मीडिया पर साझा किया था. इसके बाद इसे मिशन के नाम से जोड़ने का प्रस्ताव मिला. सेना की मौजूदगी में इसका अनावरण होना हमारे लिए गर्व की बात है. देशहित में एक फूल को समर्पित करना मेरे लिए सम्मान की बात है.”

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola