ePaper

सीयू के 170 कॉलेजों को जारी किये जायेंगे नये दिशानिर्देश

Updated at : 10 Jul 2025 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
सीयू के 170 कॉलेजों को जारी किये जायेंगे नये दिशानिर्देश

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज (कसबा लॉ कॉलेज) की घटना के बाद अब कॉलेजों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है.

विज्ञापन

कसबा लॉ कॉलेज की घटना से सबक लेकर की जा रही नयी व्यवस्था

कोलकाता. साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज (कसबा लॉ कॉलेज) की घटना के बाद अब कॉलेजों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है. कलकत्ता विश्वविद्यालय (सीयू) शीघ्र ही अपने अंतर्गत आने वाले 170 कॉलेजों के लिए एक एडवाइजरी जारी करने जा रहा है. कॉलेजों में पर्याप्त सीसीटीवी सिस्टम लगाये जाने की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है. इस एडवाइजरी में उपस्थिति रजिस्टर का रखरखाव ठीक से करने, यूनियन रूम बंद हुआ है या नहीं, इसकी रिपोर्ट जमा करने का भी सुझाव है. कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वालों को जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षित किये जाने की भी सिफारिश की जायेगी. छात्रों को कॉलेज में कब प्रवेश करना है और कब बाहर निकलना है, इस बारे में भी विशेष दिशानिर्देश देने होंगे. छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, कलकत्ता विश्वविद्यालय अपने अंतर्गत आने वाले कॉलेजों को जारी एडवाइजरी में मुख्य बिंदुओं का उल्लेख किया जायेगा. कलकत्ता विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, कॉलेजों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है. सभी छात्र-यूनियनों के कामकाज पर भी सीयू की नजर रहेगी. यह एडवाइजरी जल्द ही कॉलेजों को भेज दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola