तृणमूल पार्षद की बहन के गले से हार छिनतई

Updated at : 09 Sep 2024 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल पार्षद की बहन के गले से हार छिनतई

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र इलाके में गेट नंबर-1 के पास शनिवार देर शाम एक तृणमूल पार्षद की बहन के गले से हार छिनतई का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

कोलकाता. एयरपोर्ट थाना क्षेत्र इलाके में गेट नंबर-1 के पास शनिवार देर शाम एक तृणमूल पार्षद की बहन के गले से हार छिनतई का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत एयरपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी है. जानकारी के मुताबिक, अशोकनगर-कल्याणगढ़ नगरपालिका के वार्ड-22 के तृणमूल पार्षद प्रसेनजीत साहा की मां मयना साहा बाइपास स्थित एक नर्सिंग होम से घर लौट रही थीं. उनके साथ उनकी बेटी केका साहा समेत परिवार के अन्य सदस्य भी थे. एयरपोर्ट के गेट नंबर-1 के पास सिग्नल पर उनकी कार खड़ी थी. मौका देख एक बदमाश कार की खिड़की से झपट्टा मारकर केका के गले से सोने का हार छीनकर फरार हो गया.

उधर, पुलिस आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola