ePaper

Narendra Modi : जब पीएम मोदी ने पूछा कल्याण बनर्जी का हालचाल

Updated at : 26 Nov 2024 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Narendra Modi : जब पीएम मोदी ने पूछा कल्याण बनर्जी का हालचाल

Narendra Modi : कल्याण बनर्जी जब प्रधानमंत्री से बात कर रहे थे, उस समय वहां तृणमूल के अन्य सांसद भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Narendra Modi : संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी को सामने देख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका अंगूठा कैसा है. सांसद ने कहा कि अब ठीक है. सौजन्यता दिखाते हुए सांसद बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री का हालचाल पूछा. प्रधानमंत्री ने सिर हिला कर हंसते हुए कहा कि ठीक हैं. इसके बाद राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री आगे बढ़ गये. इसे लेकर बाद में कल्याण बनर्जी ने कहा कि यही तो शिष्टाचार है. यही सौजन्यता है.

लगभग डेढ़ महीना पहले कल्याण बनर्जी को लगी थी चोट

लगभग डेढ़ महीना पहले वक्फ बिल को लेकर संयुक्त संसदीय कमेटी की बैठक में गुस्से में आकर बनर्जी ने कांच की बोतल तोड़ दी थी. जिससे उनकी अंगुली में चोट आयी थी. छह सिलाई भी पड़ी थी. यह पूछे जाने पर कि अचानक प्रधानमंत्री द्वारा अंगुली के बारे में पूछने पर वह असहज तो नहीं महसूस कर रहे थे, इस पर सांसद बनर्जी ने कहा कि बिल्कुल नहीं. उन्होंने पीएम को बताया कि अब वह ठीक हैं. कल्याण बनर्जी जब प्रधानमंत्री से बात कर रहे थे, उस समय वहां तृणमूल के अन्य सांसद भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री द्वारा हालचाल पूछने पर कुछ देर के लिए सभी चौंक गये थे.

Also Read : Bengal Weather Forecast : चक्रवात के कारण बंगाल में कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

कुशल-क्षेम पूछना पीएम मोदी के लिए नयी बात नहीं

बता दें कि कुशल-क्षेम पूछना प्रधानमंत्री के लिए नयी बात नहीं है. कुछ वर्ष पहले जब तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचा था, तो उन्होंने प्रतिनिधिमंडल में शामिल अभिषेक बनर्जी को देखते ही पूछा कि आपकी आंख कैसी है. उन्हें जानकारी मिली थी कि अभिषेक बनर्जी की आंखों का ऑपरेशन हुआ था. इतना ही नहीं, पिछले साल पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में जब तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिलने गया था, तो उस समय भी प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से पूछा कि दीदी आपका पैर कैसा है. स्पेन व दुबई सफर के दौरान उनके पैर में चोट आयी थी. इसके कई महीने बाद ही वह प्रधानमंत्री से मिलने पहुंची थीं. अब कल्याण बनर्जी की अंगुली में आयी चोट को लेकर प्रधानमंत्री ने जानकारी ली.

Also Read : Bengal Crime News : आलियाह यूनिवर्सिटी में छात्र का लटकता शव बरामद, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola