नंदीग्राम उपचुनाव : मेघनाथ पाल के समर्थन में लगे पोस्टर, भाजपा ने दी सफाई

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
भाजपा के झंडे और पोस्टर

भाजपा के झंडे और पोस्टर

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज है. भाजपा नेता मेघनाथ पाल के समर्थन में लगे पोस्टरों ने सियासी अटकलों को हवा दे दी है. क्या भाजपा उन्हें उम्मीदवार बनाएगी? जानें पूरी जानकारी.

विज्ञापन

हल्दिया से अमित शर्मा की रिपोर्ट

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इससे पहले ही नंदीग्राम के विभिन्न इलाकों में भाजपा नेता मेघनाथ पाल के समर्थन में पोस्टर लगने से सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. पोस्टरों के सामने आने के बाद यह चर्चा शुरू हो गयी है कि क्या भाजपा उन्हें उम्मीदवार बना सकती है या फिर यह केवल समर्थकों की पहल है.

पोस्टर किसने लगाये यह जानकारी नहीं

नंदीग्राम के विभिन्न हिस्सों में लगे पोस्टरों में लिखा गया है कि वे नंदीग्राम के विधायक के रूप में मेघनाथ पाल को देखना चाहते हैं. इसके साथ ही पोस्टरों में ‘मजबूत और विकसित नंदीग्राम’ के निर्माण के लिए वोट देने की अपील की गयी है. हालांकि ये पोस्टर किसने लगाये हैं, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आयी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इससे पहले उछला था अंजन भारती का नाम

इससे पहले एक अन्य भाजपा नेता अंजन भारती का नाम भी सोशल मीडिया पर संभावित उम्मीदवार के रूप में वायरल हुआ था. इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा ने आधिकारिक तौर पर किसी भी प्रकार की उम्मीदवारी से इनकार किया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है और उम्मीदवार का अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा, कुछ उत्साही कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर पर ये पोस्टर लगाये होंगे.

Also Read: बारुईपुर कांड : शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट, कहा- कट्टरपंथी और देश विरोधी ताकतों ने भड़कायी हिंसा


विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola