नदिया : नदी में मिला साहूकार का शव

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने नदिया जिले में 58 वर्षीय एक साहूकार का शव नदी से बरामद किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार ने दो कर्जदारों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

परिवार ने दो कर्जदारों पर लगाया हत्या का आरोप

रानाघाट. पुलिस ने नदिया जिले में 58 वर्षीय एक साहूकार का शव नदी से बरामद किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार ने दो कर्जदारों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने परिवार के आरोपों के आधार पर हत्या की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. मृतक की पहचान नासुराम विश्वास के रूप में हुई है जिसका शव शनिवार दोपहर रानाघाट जिले के ताहेरपुर थाना क्षेत्र में चूर्णी नदी से बरामद किया गया.

पुलिस अधीक्षक सनी राज ने बताया: शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हमने आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विश्वास के परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले विश्वास से भारी रकम कर्ज लेने वाले दो लोगों ने कर्ज चुकाने से बचने के लिए उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया.परिवार ने दावा किया कि दोनों ने उसे होली के दिन शराब पार्टी में आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने उसे नशे में धुत कर दिया और धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola