मुर्शिदाबाद हत्याकांड: रामपुरहाट से एक और अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद हत्याकांड: रामपुरहाट से एक और अरेस्ट

पुलिस ने उसे रामपुर हाट स्टेशन के पास से चेन्नई जाने वाली ट्रेन में सवार होने से पहले पकड़ा.

विज्ञापन

कोलकाता. मुर्शिदाबाद के धुलियान नगरपालिका के जाफराबाद में हरगोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास की हत्या के मामले में बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने स्थानीय पुलिस और विशेष जांच टीम (एसआइटी) के साथ मिलकर रामपुरहाट से एक फरार आरोपी मनीरूल शेख को गिरफ्तार किया है. वह मृतकों के इलाके का ही रहने वाला है और हत्या के बाद से फरार था. पुलिस ने उसे रामपुर हाट स्टेशन के पास से चेन्नई जाने वाली ट्रेन में सवार होने से पहले पकड़ा. इस मामले में अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इससे पहले हावड़ा के डोमजूड़ से फेकारुल शेख को गिरफ्तार किया गया था. उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को मुर्शिदाबाद के जाफराबाद में पिता और पुत्र की हत्या कर दी गयी थी. राज्य सरकार ने इस हत्याकांड की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया है. पहले गिरफ्तार किये गये आरोपियों में कालू नादाव, दिलदार नादाव और जियाउल शेख शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola