ePaper

WB News: संदेशखाली में अब पुलिसकर्मियों पर हमला, तृणमूल कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने पहुंची थी टीम

Updated at : 03 Jan 2026 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
Congress News Mausam Noor Rejoins INC West Bengal Election 2026 News

बंगाल में टीएमसी समर्थकों ने पुलिस की टीम पर किया हमला.

Mob Attacked Police Team in Sandeshkhali: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया. इसमें एक अधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गये. घटना उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में हुई है. उसी संदेशखाली में, जहां 2 साल पहले शेख शाहजहां के समर्थकों ने ईडी की टीम पर हमला बोल दिया था. क्या है पूरा मामला और भाजपा, तृणमूल ने क्या दी है प्रतिक्रिया, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Mob Attacked Police Team in Sandeshkhali: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में अब पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किये जाने के बाद उग्र भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया. इसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गये. एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि नजात थाने की एक टीम शुक्रवार की रात संदेशखाली ब्लॉक के बोयरमारी गांव में तृणमूल कार्यकर्ता मूसा मोल्ला को गिरफ्तार करने गयी थी. इसी दौरान ग्रामीणों के एक समूह ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. भीड़ ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

एक अधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी हुए हमले में घायल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीड़ के हमले में एक अधिकारी समेत 6 घायल पुलिसकर्मियों का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया गया. बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. अधिकारी ने कहा कि जब पुलिसकर्मी मोल्ला को उसके घर से हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठा रहे थे, उसी समय ग्रामीणों के एक समूह ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया.

दो साल पहले ईडी अधिकारियों पर हुआ हमला हो या अब राज्य पुलिस पर हमला. तरीका वही है. क्या पश्चिम बंगाल पुलिस सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ खड़े होने और उचित कार्रवाई करने का साहस जुटा पायेगी?

सजल घोष, भाजपा

मोल्ला पर मत्स्य पालन के लिए जलाशयों पर जबरन कब्जा करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, मोल्ला को इलाके में मत्स्य पालन के लिए जलाशयों पर जबरन कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अतिरिक्त पुलिस बल भेजे जाने और भीड़ को खदेड़ने के बाद ही उसे पुलिस थाने ले जाया जा सका. इसके अलावा, ग्राम पंचायत प्रधान समेत टीएमसी के 2 स्थानीय नेताओं को भी भीड़ को उकसाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mob Attacked Police Team in Sandeshkhali: 5 जनवरी 2024 को टीएमसी समर्थकों ने ईडी की टीम पर किया था हमला

इससे पहले, 5 जनवरी 2024 को राशन वितरण घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रभावशाली स्थानीय नेता और जिला परिषद के सदस्य शेख शाहजहां के आवास पर छापेमारी करने पहुंची केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम पर भी इसी तरह से हमला किया गया था. शेख शाहजहां को बाद में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है.

पुलिस की टीम पर हमला निंदनीय है. तृणमूल कांग्रेस इस तरह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करती. हमला करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस जो भी कार्रवाई करेगी, उसे पार्टी का समर्थन होगा.

अरूप चक्रवर्ती, प्रवक्ता, तृणमूल कांग्रेस

भाजपा ने टीएमसी की हताशा और दुस्साहस करार दिया, तो तृणमूल ने कहा- पुलिस की कार्रवाई को देंगे समर्थन

इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सजल घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में राज्य पुलिस पर हमला टीएमसी कार्यकर्ताओं की ‘हताशा और दुस्साहस’ को दर्शाता है. वहीं, टीएमसी प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने पुलिस पर हमले को निंदनीय करार दिया है. कहा कि तृणमूल ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती. पुलिस जो भी कार्रवाई करेगी, उसे पार्टी का समर्थन होगा.

इसे भी पढ़ें

संदेशखाली के शेख शाहजहां केस के मुख्य गवाह भोलानाथ घोष की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बेटे और चालक की मौत

शाहजहां ने हड़पी तीन हजार से ज्यादा परिवारों की जमीन!

‘हैलो! मैं शेख शाहजहां बोल रहा हूं’ कहकर दी बम मारने की धमकी

इडी ने शेख शाहजहां व उसके करीबियों की 14 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola