एआइएमआइएम नेता की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित : हुमायूं कबीर

Published by : BIJAY KUMAR Updated At : 04 Apr 2026 10:04 PM

विज्ञापन

आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने मालदा में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के आरोप में सहयोगी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआइएमआइएम) के एक नेता की गिरफ्तारी को शनिवार को अन्यायपूर्ण और राजनीतिक रूप से प्रेरित करार दिया.

विज्ञापन

कोलकाता.

आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने मालदा में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के आरोप में सहयोगी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआइएमआइएम) के एक नेता की गिरफ्तारी को शनिवार को अन्यायपूर्ण और राजनीतिक रूप से प्रेरित करार दिया. उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने वास्तव में उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने इलाके में शांति बहाल करने में मदद की थी. पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को पेशे से वकील मोफक्करुल इस्लाम सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इस्लाम को घेराव का मास्टरमाइंड करार दिया है. कबीर ने पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर बंगाल सीआइडी द्वारा की गयी कार्रवाई अन्यायपूर्ण और राजनीतिक रूप से प्रेरित है. इस्लाम को मालदा में भीड़ को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कबीर को पिछले साल दिसंबर में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था. कबीर ने दावा किया कि घटना के तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि इस्लाम ने शुजापुर विधानसभा क्षेत्र के डांगा में राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर अल-सिफा अस्पताल के सामने एक सभा को संबोधित किया था, जहां सुबह से ही शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हो रहा था और वह स्थान मोथाबाड़ी से काफी दूर है. कबीर ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन का न्यायिक अधिकारियों के घेराव से कोई संबंध नहीं है. इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मोफक्करुल इस्लाम उस स्थान पर मौजूद थे या उन्होंने कोई भाषण दिया था. इस्लाम ने वास्तव में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रशासन के साथ बातचीत करके शुजापुर में तनाव को कम करने की कोशिश की थी, जिसके परिणामस्वरूप विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया. कांग्रेस के एक नेता भी शुजापुर में आयोजित सभा में मौजूद थे और उन्होंने विरोध प्रदर्शन के प्रति समर्थन व्यक्त किया था, और सभा स्थल पर उनकी उपस्थिति के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं. लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है? उन्होंने इस्लाम की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की और पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तटस्थ जांच की अपील की.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola