ePaper

कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी पुलिस की जांच के दायरे में

Updated at : 04 Jul 2025 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी पुलिस की जांच के दायरे में

कसबा लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में पुलिस की जांच के दायरे में अब लॉ कॉलेज के गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी आ गये है.

विज्ञापन

कसबा गैंगरेप. पहले की शिकायत पर क्या हुई कार्रवाई, जानना चाह रही पुलिस

संवाददाता, कोलकाता कसबा लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में पुलिस की जांच के दायरे में अब लॉ कॉलेज के गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी आ गये है. पहली कार्रवाई के तौर पर पुलिस ने कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की रजिस्टर बुक जब्त कर ली है.

लालबाजार के सूत्रों ने बताया कि पीड़िता से पहले भी कई छात्राओं ने अपने साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी, इसके बाद कुछ लॉ छात्राओं ने भी विभिन्न कारणों से मारपीट और प्रताड़ित करने की शिकायत की है. उनमें से प्रत्येक की मुख्य शिकायत सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपी मनोजीत मिश्र उर्फ मैंगो दा व उसके साथियों के खिलाफ की गयी थी. इस संबंध में पहले भी कुछ छात्राओं और छात्रों ने कसबा स्थित लॉ कॉलेज के अधिकारियों से शिकायत की थी.

अन्य छात्राओं की शिकायत रजिस्टर में दर्ज हुई थी या नहीं, हो रही जांच

कॉलेज के रजिस्टर बुक में उन शिकायतों को दर्ज किया गया था या नहीं, इसका पता लगाने के लिए ”जीबी” की रजिस्टर बुक जब्त कर ली गयी है. लालबाजार के एक अधिकारी ने बताया कि रजिस्टर बुक की जांच के बाद जरूरत पड़ने पर गवर्निंग बॉडी के कुछ सदस्यों को लालबाजार बुलाया जा सकता है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पहले दर्ज अन्य शिकायतों के आधार पर क्या कार्रवाई की गयी है और गवर्निंग बॉडी ने मनोजीत मिश्र को बुलाकर पूछताछ की थी कि या उसके खिलाफ कोई शिकायत थाने में दर्ज कराई थी या नहीं.

कब्जे में लिया गया मेन गेट पर मौजूद रजिस्टर

लॉ कॉलेज के गेट पर स्थित रजिस्टर को भी जब्त किया गया है. आरोप है कि मनोजीत मिश्र कॉलेज के सुरक्षा गार्डों पर दबाव बनाता था कि गेट पर रजिस्टर में बाहर से आने वालों का नाम न लिखा जाये. पुलिस ने उस रजिस्टर को भी जब्त कर लिया है. आरोप है कि उस रजिस्टर में किसी बाहरी मेहमान का नाम नहीं लिखा गया था. इस बीच, जांच का प्रभार संभालने के बाद लालबाजार खुफिया विभाग ने इस दिन कसबा थाने से दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और केस डायरियां हासिल की. लालबाजार में जांच अधिकारी, आरोपी मनोजीत मिश्र उसके साथी जैब अहमद और परमित मुखर्जी और सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी से पूछताछ कर अन्य जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola